google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छत की सीढ़ी में निकले लोहे की राड में उतरी बिजली, चपेट मे आने से महिला की मौत

समाज जागरण
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार मधुबनी गांव निवासिनी शारदा देवी उम्र लगभग 43 वर्ष पत्नी राधा मोहन पटेल छत पर अपने बच्चो के साथ सोई हुई थी कि भोर में बारिश आ गई अचानक आई बारिश से बचने के लिए जल्दी जल्दी सीढ़ी से नीचे उतरने लगी। सीढ़ी में ही निकले राड में कटा हुआ बिजली के तार की वजह से करंट उतरा था जैसे ही शारदा देवी ने लोहे के राड को पकड़ा तो वह बिजली के जद में आ गई ।और देखते ही देखते इनकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शारदा देवी की असमय काल कवलित होने से परिवार पूरी तरह बिखर गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)