google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ताजमहल देखने आई महिला की गर्मी से मौत, आंध्र प्रदेश तक मचा हड़कंप

आगरा। ताजमहल देखने आई आंध्र प्रदेश की एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला की शिल्पग्राम में ही तबीयत खराब हो गई थी। जब तक उसे अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई थी। बताया गया है कि आंध्र प्रदेश निवासी महिला पर्यटक लिंगाला पुनयावथी (59) की अचानक तबीयत खराब होने से शिल्पग्राम परिसर में बेहोश हो गई थी। महिला के ग्रुप के सदस्य उन्हें ऑटो में अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी किसी ने थाना पर्यटन पुलिस को सूचना दी गई। महिला को ऑक्सीजन दिया गया। पंप किया गया। महिला को एंबुलेंस में एसएन मेडिकल कॉलेज में भेजा गया। वहां पर उनको डॉक्टरों द्वारा चेक करने पर मृत घोषित किया गया। थाना पर्यटन पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि गर्मी से वे बेहोश हुई थीं।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)