आक्रोशित लोगों ने शब के साथ सड़क को किया जाम
मनोज कुमार रोहतास ब्यूरो,दैनिक समाज जागरण
रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र के अमैठी गांव में बीते रात सोमवार को एक युवती को छत से नीचे फेंक कर हत्या कर देने की घटना मामला प्रकाश में आया है। मृतिका युवती दुर्गा कुमारी अमैठी निवासी स्व.शिवजी राम की पुत्री बताई जाती है। घटना की सूचना पर पहुचीं स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों के साथ पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया। लेकिन पुलिस की इस करवाई से नाखुश होकर मृतक युवती के परिजनों ने शव को संझौली थाना मोड़ के पास मुख्य सड़क पर रखकर जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पर पहुची पुलिस ने थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में सड़क जाम हटाने के लिए मृतक के परिजनों को समझा बुझाया। लेकिन परिजन संतुष्ट नही हो पा रहे थे। उनका कहना था कि घटना स्थल पर एसपी व डीएसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम करीब दो घण्टे रहा। इस दौरान मुख्य सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। कई द्रुतगति से चलने वाली वाहनों का रूट बदल कर चलना पड़ा। सूचना पर पहुचे बिक्रमगंज एसडीपीओ कुमार संजय ने घटना स्थल पर मृतक के परिजनों से आवेदन लेकर शीघ्र ही आरोपितों की गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम हटाया गया। इस सम्बंध में मृतिका के मां कौशल्या कुंवर द्वारा पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। मृतिका की मां कौशल्या कुंवर ने बताया कि आरोपित राकेश पासवान बहुत पहले से मेरी बेटी के साथ शादी करने के नियत से छेड़खानी व धमकी देता था। लेकिन डर के कारण हमलोग किसी से नही कहते थे। इसी बीच मृतिका की शादी तय हो गया। जब आरोपित राकेश को पता चला तो उसने बीते रात घर मे घुस कर पिस्टल के साथ मारपीट की घटना का अंजाम देते हुए शादी का दिन लौटाने की बात करने लगा। इंकार करने पर घटना का अंजाम दे दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



