google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

टीका लगाने की बात पर भिड़ीं महिलाएं

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी ।। विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में आज उस समय स्थिति असहज हो गई, जब श्रद्धालुओं को टीका लगाने को लेकर महिलाओं के दो पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बीच सड़क पर ही हंगामा शुरू हो गया, जिससे दर्शन मार्ग पर काफी भीड़ जमा हो गई।
वहां मौजूद लोगों के लिए यह स्थिति किसी तमाशे से कम नहीं थी।

शोर-शराबा बढ़ता देख मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति पर काबू पाया। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आस्था के केंद्र के समीप ऐसी अनुशासनहीनता को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि मंदिर क्षेत्र में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)