google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महिलाओं को मिला पशुपालन का एकदिवसीय प्रशिक्षण

●गव्य विकास निदेशालय, हजारीबाग के सौजन्य से रोमी पंचायत भवन में हुआ आयोजन●

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

पदमा: कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, गव्य विकास निदेशालय हजारीबाग के तत्वावधान में पदमा प्रखंड के रोमी पंचायत भवन में एक दिवसीय पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का संचालन डॉ. रीता चौधरी द्वारा किया गया, जिसमें विशेष रूप से महिलाओं को पशुपालन के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. रीता चौधरी ने पशुओं में होने वाली सामान्य बीमारियों, उनके लक्षणों तथा बचाव के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही देखभाल और संतुलित आहार से पशुओं की उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है।
कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से आए प्रमोद कुमार (बड़ा बाबू) और प्रमोद कुमार रावत सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। वहीं, रोमी पंचायत की मुखिया गुड़िया देवी, मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार मेहता, पंचायत समिति सदस्य शारदा देवी, प्रतिनिधि सतनारायण मेहता, तथा पशु चिकित्सा कर्मी ललन कुमार यादव भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
स्थानीय महिलाओं ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें पशुपालन को वैज्ञानिक ढंग से अपनाने की प्रेरणा मिली है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और पशुपालन के माध्यम से उनकी आजीविका सशक्त करना था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)