◆प्रखंड मुख्यालय पदमा में बीडीओ ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह◆
पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण
पदमा, दैनिक समाज जागरण।
आगामी झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय पदमा में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मनरेगा लाभुकों, कर्मियों एवं मेट को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) निधि रजवार ने सभी चयनित लाभुकों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि नारायण यादव, प्रमुख सतेंद्र राणा,मुखिया शांति देवी,भाजपा नेता अजय मेहता,सुरेंद्र गुप्ता सहित विभिन्न ब्लॉक कर्मी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने लाभुकों और कर्मियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके परिश्रम से गांवों में विकास की नई दिशा मिल रही है।
इस अवसर पर बीडीओ निधि रजवार ने कहा, “मनरेगा योजना गांवों में रोजगार सृजन और विकास का मजबूत माध्यम है। लाभुकों व कर्मियों की निष्ठा और मेहनत से ही आज ग्रामीण इलाकों में सकारात्मक परिवर्तन दिख रहा है।”
कार्यक्रम के दौरान झारखंड की 25वीं स्थापना वर्षगांठ को लेकर लोगों में उत्साह और गर्व की भावना देखने को मिली। समारोह के अंत में उपस्थित सभी को झारखंड की एकता, विकास और समृद्धि के लिए योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।
आगामी 15 नवंबर स्थापना दिवस तक और भी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



