रिपोर्ट अनिल कुमार बोकारो
Bermo के बोकारो ताप विद्युत केन्द्र में मनाया गया विश्व हिन्दी दिवस
इस अवसर पर राजभाषा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आमंत्रित वक्ता के रुप में केन्द्रीय विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती राजश्री सिंह ने कहा दुनिया भर में करोड़ों लोग अपनी बोलचाल की भाषा में हिंदी का उपयोग करते हैं। यह दुनिया भर में बोली जाने वाले तीसरी सबसे लोकप्रिय भाषाओं में से एक है। एक अनुमान के तौर पर, दुनिया भर में करीब 615 मिलियन लोग हिन्दी बोलते हैं। हिन्दी भारत और फ़िजी की आधिकारिक भाषा है। हिंदी भाषा की गरिमा का जश्न मनाने के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य हिंदी भाषा को विश्व स्तर पर प्रोत्साहित करना और इसे वैश्विक भाषा के रूप में स्थापित करना है। हिंदी भाषा भारत की राष्ट्रभाषा होने के साथ-साथ सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। विश्व हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को हिंदी भाषा के महत्व और इसके अंतरराष्ट्रीय प्रसार के प्रति जागरूक करना है। यह दिवस भारतीय संस्कृति, साहित्य और भाषा की समृद्ध धरोहर को संरक्षित करने और उसे बढ़ावा देने का एक विशेष अवसर प्रदान करता
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ महाप्रबंधक व परियोजना प्रधान श्री सुशील कुमार अरजरिया, उपमहाप्रबंधक प्रशासन श्री बी जी होलकर, सुशील कुमार इत्यादि वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



