google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व जल दिवस पर इनर व्हील क्लब की पहल, लुस्कर जेल में महिला बंदियों के लिए वाटर कूलर भेंट

नवीन ग्रेटर नोएडा, 22 मार्च: विश्व जल दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ नवीन ग्रेटर नोएडा, डिस्ट्रिक्ट 301 द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए लुस्कर जेल में महिला कारावास में बंद महिलाओं के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया। इस पहल से अब महिला बंदियों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

यह कार्यक्रम डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दीपिका बाली एवं एसपी जेल बृजेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। क्लब की प्रधान अदिति भारद्वाज, प्रोजेक्ट चेयरमैन अंकिता तथा सचिव शैली गर्ग के नेतृत्व में यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर दीपिका बाली ने क्लब के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं और हमें निरंतर समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए। वहीं एसपी जेल बृजेश कुमार ने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक अनुकरणीय पहल बताया।

क्लब की पूर्व प्रधान अनीता सिंघला ने कहा कि क्लब के सदस्य हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहते हैं और आगे भी ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में क्लब की सदस्य प्रतिभा, सोनिका, सुनीता, रेखा एवं संगीता सहित अन्य गणमान्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह पहल समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

Enjoy Unmatched Hospitality & Comfortable Staysat Summit Hotels & Resorts with

book now


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)