google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने अवसर जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा उत्तर प्रदेश सुशासन के नवनिर्माण के 9 वर्ष की उपलब्धियों के अवसर पर आज जिला सेवायोजन कार्यालय, लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया और मेले में आये हुए अभ्यर्थियों को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा नव निर्माण के नौ वर्ष पर आधारित पुस्तक व फोल्डर का वितरित किया गया। मेला में लगभग 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

मेला में कुल 07 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें मुख्यतः हिटाची कैश मैनेजमेन्ट सर्विसेज प्रा० लि०, लखनऊ, ठाकुर पब्लिकेशन, लखनऊ, सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा० लि०, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र एवं कृतिका एडवरटाईजिंग, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र रहीं। इस मेले में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 67 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी, प्रमोद तिवारी, सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जमील अहमद, प्रदीप सिंह, पवन कुमार सोनकर, यंग प्रोफेशनल श्री सुरेन्द्र प्रजापति, मनोज एवं अशोक उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)