*”ए भाई जरा देख कर चलो आगे भी नहीं पीछे भी”———–*

“सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी”*
•~ हाल-ए खुटहां घोरावल बाईपास रोड पर शत-प्रतिशत चरित्रार्थ
•~ लाखों रुपए डकार गए संबंधित, कमीशन खोरी में बह गई नाली
•~ शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से तहसील दिवस से आम जनता का होता जा रहा है मोह भंग

ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण

सोनभद्र। ए भाई जरा देख कर चलो आगे भी नहीं पीछे भी—या यूं कहे कि सारी बीच नारी है कि नारी बीच सारी, सारी ही की नारी है कि नारी ही की सारी इस अतिसंयोक्ति अलंकार को घोरावल तहसील मुख्यालय स्थित खुटहां घोरावल बाईपास रोड पर शत-प्रतिशत चरित्रार्थ हो रहा है। यहां यह हाल है कि सड़क में गड्ढा है कि गड्ढे में सड़क कुछ कहा नहीं जा सकता। अगर जरा सा भी “सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी”। घोरावल तहसील मुख्यालय स्थित खुटहां घोरावल बाईपास रोड पर बारिश के कारण तकरीबन 1 फीट तक जलजमाव हो जाने से विद्यालय आने जाने वाले छात्र छात्राओं, राहगीरों के साथ ही दो पहिया सवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शनिवार को भारी जलजमाव के कारण सुबह बाइक सवार व टैम्पो पलटने से चालक गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया।


  बताते हैं कि जल निकासी हेतु क्षेत्र पंचायत निधि से विगत वर्ष लाखों रुपए के लागत से नाली का निर्माण कराया गया था, किन्तु सड़क लेबल से काफी ऊंचा नाली का निर्माण कराया गया है, जिससे जल निकासी नहीं हो पा रही है। नाली के निर्माण में ठेकेदार से लेकर सम्बन्धित अधिकारियों ने अच्छी कमीशन खोरी किया।
इस आशय की शिकायती पत्र रिपोर्टर राजेन्द्र मानव ने लगातार 3 तहसील दिवसों पर अधिकारियों को दिया। सम्बन्धित अधिकारी को एसडीएम के कड़े निर्देश के बाबजूद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।इस बाईपास मार्ग से विंध्याचल मंडल व सोनभद्र जिले के लिए भी लोगों का आवागमन होता है। इसी मार्ग से शीशाबंद लग्जरी गाड़ियों से तहसील व जिला स्तरीय अधिकारियों भी आवागमन होता है। अब तक इस समस्या के बारे में किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।
इस संबंध में बाईपास निवासी कृष्णकुमार केसरी, लवकुश केशरी, बृजेश पटेल, राकेश कुमार, शुभम पाल, अभय केशरी, श्यामू प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया बाईपास रोड में गड्ढे व जलभराव के कारण आए दिन बच्चे गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। तहसील दिवसों पर शिकायती पत्र देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती, इसलिए तहसील दिवस से आम जनता का मोह भंग होता जा रहा है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)