दैनिक समाज जागरण
सप्ताह के प्रथम दिवस का उद्घाटन नगर पंचायत सिरसी के चेयरमैन कौसर अब्बास द्वारा किया गया। इस योग सत्र में रा० क० ई• कॉ. सिरसी तथा जे.एल. एम. न. पा. इ० कॉ. सिरसी के छात्र-छात्रायें एवं अभिभावक उपस्थित रहे। जवाहर लाल मेमोरियल नगर पंचायत इंटर कालेज सिरसी के शिक्षक जितेन्द्र कुमार द्वारा विभिन्न योगासन कराये गये तथा उनसे होने वाले लाभों के बारे में भी अवगत कराया गया। समस्त गतिविधियां रा. क० इ० कॉ. सिरसी की प्रधानाचार्या प्राची चन्द्रा के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर जे० एल. एम. इ० कॉ० सिरसी के प्रधानाचार्य मनोज रस्तोगी द्वारा भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में रा० क० इ० कॉ० सिरसी तथा जे. एल. एम. इ. कॉ. सिरसी का स्टाफ हीना कौसर, कु चंचल शर्मा, तराना परवीन, कमल कौशल, हसन रज़ा, व बंटी आदि उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



