अन्नदाता किसान यूनियन के राष्टीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष व समाजसेवियों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो शमीम सिद्दीकी
जनपद बिजनौर
नजीबाबाद। गुरूवार 12 जून को अहमदाबाद में क्रैश हुई एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 की रूला देने वाली भयावह तस्वीरें जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसे देख पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। अहमदाबाद से लंदन जा रहे प्लेन में 242 यात्री सवार थे। टेक ऑफ के कुछ मिनटों में ही प्लेन क्रैश हो गया एयर इंडिया फ्लाइट के इस देश के सब से बडे हादसे पर लोग गम में डूब गए । इस घटना से हर देशवासी काफी दुखी है । अन्नदाता किसान यूनियन के राष्टीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह ने कहा की अहमदाबाद प्लेन हादसे की घटना बेहद दर्दनाक और दुखद है दिल दहला देने वाली घटना है देश भर के लोगों की आंखों में आंसू छोड़कर दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले हर एक व्यक्ति को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ । अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आलमगीर उस्मानी ने एयर इंडिया के विमान हादसे में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना पर गहरा दुख जताया उन्होंने कहा की यह पूरे देश व दुनिया के लिए बड़ी ही दुख भरी घटना है। हंसते खेलते कई पूरे परिवार इस हादसे में पलभर में मौत के मुंह में समा गए इस भयंकर हादसे को जिंदगी भर नहीं भुलाया जा सकता ईश्वर उनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे। नगर नजीबाबाद के युवा समाजसेवी शहजाद सैफी ने प्लेन हादसे में मारे गए लोगों पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि अहमदाबाद में विमान क्रैश।होने की घटना काफी दुखद है उन्होंने कहा कि वह विमान हादसे में मारे गए सभी लोगों की मौत से देश गम में डूबा हुआ है इस भयंकर हादसे और चीख पुकार सुनकर मन को बहुत ज्यादा तकलीफ पहुंची है ईश्वर मृतकों के परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे उन्होंने सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की । युवा समाजसेवी गुरजीत सिंह ने कहा की प्लेन हादसा एक दिल दहला देने वाली भयंकर घटना है मृतक के परिजनों पर दुखो का इतना बड़ा पहाड़ टूट पड़ा है जिसे बयां भी नहीं किया जा सकता बस अब ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं की मृतक के परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा को शांति दे । युवा समाजसेवी शाहनवाज सैफी ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की करीब 242 यात्री अहमदाबाद से लंदन जा रहे थे उन्हें क्या मालूम था कि अपने परिजनों से फिर कभी नहीं मिल पाएंगे इस भयंकर घटना से दिल दहल उठा है शाहनवाज सैफी ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



