राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।प्रखंड के पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुक्रवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।बताते है प्रखंड वासियों ने कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन दिए जिसमें आय,जाति,आवासीय प्रमाण पत्रों का त्वरित निष्पादन किया गया तो कुछ योजनाओं का अभी तक कोई खबर नहीं।शिविर के दौरान सबसे अधिक अबुआ आवास, माइयां सम्मान योजना और आय,जाति, आवासीय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन मिले।बीडीओ अखिलेश कुमार ने बताया प्रखंड वासियों से प्राप्त पंचायतवार आवेदनों को त्वरित निष्पादन कर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।अंचलाधिकारी नित्यानंद दास ने कहा सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं से योग्य लाभुकों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।जल्द ही प्राप्त आवेदनों को निष्पादित कर योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।बेड़ाहरियारा,खरना एवं गैंडा पंचायत के ग्रामीणों में आयोजित शिविर में योजनाओं का लाभ लेने के लिए उत्साहित दिखे।मौके पर बीडीओ अखिलेश कुमार, सीओ नित्यानंद दास, बीपीओ राजमोहन वर्मा, बीपीआरओ सह पंचायत सचिव सुरेंद्र प्रसाद,देवनन्दन प्रसाद,बसंत कुमार,महेश प्रसाद,सुनील सिंह,मनोज श्रीवास्तव,मदन यादव,प्रियंका कुमारी,मुखिया रामचंद्र यादव, उपमुखिया राहुल कुमार गुप्ता समेत पंचायत के जनप्रतिनिधि समेत ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



