समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल
पालीगंज/ बुधवार को अनुमंडल सह प्रखण्ड क्षेत्र के फतेहपुर गांव के बाहर खेत मे मवेशी चरा रहे युवक की मौत बज्रपात से हो गयी।
जानकारी के अनुसार पालीगंज प्रखण्ड सह अनुमंडल क्षेत्र के पूर्वी फतेहपुर गांव निवासी सूरज यादव के 16 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार बुधवार को गांव से बाहर खेत मे मवेशी चराने गया था। उसी समय अचानक आकाश में काले बादल घिर आया। जिसके दौरान हल्की वर्षा की बूंदों के बीच तेज गर्जन के साथ बज्रपात हुई। जिसके चपेट में आने से निरंजन कुमार की मौत हो गयी। घटना के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों व परिजनों की भीड़ जुट गई। वही रो रोकर परिजनों का हाल बेहाल हो गया। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंची पालीगंज थाने की पुलिस शव को कब्जे में ले लिया व कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रामपुर नगमा गांव स्थित अनुमंडल अस्पताल पालीगंज भेज दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



