युवा समाजसेवी राजू महतो मृतक के परिजनों से मिल बढ़ाया भरोसा

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।प्रखंड के बकसपुरा पंचायत रखवा निवासी नेमचंद महतो का कुछ दिन पहले लंबे समय तक इलाज के बाद निधन हो गया। उनके असमय निधन की खबर से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार गहरे दुःख में डूब गया।
परिवार पहले ही अपने पिता, बड़े भाई और अन्य सदस्यों को खो चुका है, और अब उनके पास कोई सहारा नहीं बचा है। इस कठिन समय में, बकसपुरा पंचायत के युवा समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया प्रत्याशी राजू महतो ने परिवार से मिलकर उनका दुःख साझा किया और उन्हें सांत्वना दी।
राजू महतो ने परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और आर्थिक मदद भी प्रदान की। उन्होंने परिजनों को सरकारी योजनाओं से जुड़ने, आवश्यक कागजी कार्रवाई में मदद करने और प्रखंड विकास पदाधिकारी से शीघ्र संपर्क करने का आश्वासन दिया ताकि मृतक के परिजनों को सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के हर कदम पर उनके साथ है।यह प्रयास न केवल परिवार के लिए सहारा है, बल्कि पूरे समाज के लिए भी यह संदेश है कि विपरीत परिस्थितियों में हम सबको एक-दूसरे का साथ देना चाहिए।
पंचायत में कहीं भी इस तरह की घटना होती है, हर संभव उन्हें मदद किया जाएगा।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)