google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्राथमिक विद्यालय कुड़िया की नवाधिग्रहित भूमि पर अंचलाधिकारी ने किया पौधारोपण

समाज जागरण संवाददाता कृष्णकांत तिवारी बगहा, रामनगर प्रखंड के भावल पंचायत अंतर्गत कुड़िया गांव में विद्यालय की नव अधिग्रहित भूमि पर गैर सरकारी संगठन परमार्थ संस्थान द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में अंचल के अंचलाधिकारी विनोद कुमार मिश्र ने आम , सुपारी एवं अशोक के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर कुल 51 पौधे लगाए गए। पौधारोपण के बाद अंचलाधिकारी ने विद्यालय स्थानांतरित स्थल मदरसा भवन में विद्यालय के बच्चों सादर रूबरू हुए। सभी वर्गों के विद्यार्थियों से प्रश्न पुछे व कविताएं सुने। इस दौरान अंचलाधिकारी के अतिरिक्त लोकप्रिय समाजसेवी संजय मिश्र , गांव के वार्ड सदस्य नवी आलम , विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश मुखिया , मोहम्मद फुरकानुल्लाह , मयूर सेन यादव , शिक्षक सर्वेश कुमार , सुधाकर राम ,सौरभ सिंह ,शबनम आरा बेगम आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)