समाज जागरण संवाददाता बेतिया, साठी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 25 फरवरी को लौरिया आगमन को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह चरम देखा जा रहा है। जिसको लेकर शुक्रवार को साठी नवमी चौक स्थित सिटी होटल के सभागार में कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुल रहमान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में अधिक – अधिक संख्या में अल्पसंख्यकों कि उपस्थिति होनी चाहिए। जिसके लिए जिला के सभी गांवों में आप जाकर अपने समाज के लोगो को दावत दे और उन्हें सभा स्थल पर आने का आग्रह करे। साथ ही प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के द्वारा अल्पसंख्यकों के दिए जा रहे सुविधा के बारे में भी जानकारी भी दे। आज देश के अंदर इस सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय शांति और समृद्धि के मार्ग पर निकल पड़ा है। इस लिए हमारे समाज के लोगो की उपस्थिति बड़ी संख्या में दर्ज करानी है। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी जान से जुट जाने की बात कही। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रौनक हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी तौकीर आलम,जिला आईटी सेल प्रभारी मैनुदिन आलम,सलमा खातून,रूबी खातून,मोहम्मद मिस्टर,अखलाक हुसैन,वजीर आलम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



