google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कथा में भक्तों ने राधा कृष्ण संग खेली फूलों की होली

नोएडा। ईडब्लूएस पाकेट सात सेक्टर-82 में चल रही भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास पुष्कर कृष्ण जी महाराज प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए वरसाने, वृंदावन की होली का सुन्दर प्रसंग सुनाया। इस अवसर पर राधाकृष्ण के साथ सेक्टर वासियों ने फूलों की होली खेली। इसके उपरांत भगवान कृष्ण गोपियों के संग रासलीला करते हैं जहाँ भोलेनाथ गोपी का वेष धारण कर पहुँचते हैं जिनको कृष्ण पहचान लेते हैं। अक्रूर जी कृष्ण को मथुरा ले जाते हैं और गोपियाँ विरोध करती हैं। गोपियाँ उद्धव को कहती हैं कि प्रेम से बढ़कर कोई पूजा नहीं है। भगवान मथुरा पहुँचकर कुब्जा का उद्धार करते हैं। इसके बाद दुष्ट कंस का वध कर कारागार से वसुदेव देवकी को मुक्त कराते हैं। रुक्मणी विवाह,जरासंध वध,दवरिका निर्माण आदि प्रसंगों का भी व्यास जी के मुखारविन्द से रोचक वर्णन किया गया। इस दौरान कथा सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर राघवेन्द्र दुबे, एनके सोलंकी, रवि राघव, अमितेश सिंह,देवमणि शुक्ला, सुशील पाल,बृज किशोर सिंह, एस के तिवारी,मुन्ना चैधरी, राजवीर सिंह, अंगद सिंह,रमेश वर्मा, संजय शुक्ला,हरी सिंह, एस के अग्रवाल,राजेश गुप्ता, गोरेलाल, गिरिराज जी, संगम प्रसाद मिश्र, रमेश चंद शर्मा, संजय पांडे, प्रमोद श्रीवास्तव,सुभाष शर्मा,गुरुमेल सिंह, शिववृत तिवारी सहित तमाम सेक्टरवासी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)