बिभूति भूषण भद्र दैनिक समाज जागरण संवाददाता
झाड़ग्राम जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा शनिवार को स्थानीय पंचमथा चौक में शिविर लगाकर राहगीरों एवं वाहन चालकों को पेयजल पिलाने की व्यवस्था की गई। झाड़ग्राम जिला पुलिस अधीक्षक अरिजीत सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी ने पेयजल वितरण की शुरुआत की। पुलिस कप्तान श्री सिन्हा ने कहा जिले भर में गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्मी कम होने तक यह सेवा जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों को विशेष जरूरत को छोड़कर बाहर नहीं निकलने की बात कही। विदित हो कि पिछले कई दिनों से जिले का तापमान 40 से 45 डिग्री पहुंच चुकी है। भीषण गर्मी एवं लू के कारण जिले भर में लोग त्राहिमाम है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



