google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना फेस-2 पुलिस ने 9 वर्ष पूर्व लापता हुए बच्चे को सकुशल परिजनों से मिलवाया

हरियाणा पुलिस की सहायता से बड़ी सफलता, डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने दी जानकारी

नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2015 में गायब हुए एक बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवाया है। बच्चा उस समय थाना फेस-2 क्षेत्र के गेझा मंदिर के पास से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था।

इस मामले में नोएडा पुलिस ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया। नौ वर्षों की लंबी जांच, तकनीकी साक्ष्यों और निरंतर प्रयासों के बाद पुलिस ने अंततः बच्चे का पता लगा लिया और उसे सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया।

इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल नोएडा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह केस पुलिस के लिए एक चुनौती बना हुआ था, लेकिन टीम ने उम्मीद नहीं छोड़ी और आज इसका सुखद अंत हुआ।

पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई की स्थानीय लोगों और बच्चे के परिजनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है।

पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच की मिसाल बना यह केस


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)