google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अरविंद केजरीवाल ने समन को इग्नोर कर की गलती? अब क्या होगा

दिल्ली शराब घोटाला केस से जुड़े मामले में ईडी की रडार पर आए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय के समन को इग्नोर कर दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज भी ईडी की पूछताछ में शामिल होने से इनकार कर दिया. ईडी के तीसरे समन का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह ईडी दफ्तर नहीं जाएंगे. दरअसल, ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला केस में अरविंद केजरीवाल को 3 जनवरी को पेश होने के लिए ईडी ने समन भेजा था. अब यह स्पष्ट हो गया है कि अरविंद केजरीवाल ईडी दफ्तर नहीं गए हैं तो ऐसे में अब आगे क्या होगा और किन-किन एक्शन की संभावना है.

अरविंद केजरीववाल ने समन पर ईडी को क्या जवाब दिया?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी तीसरे समन पर भी बुधवार को पेश नहीं हुए और उन्होंने एक लिखित जवाब भेजकर नोटिस को अवैध बताया. आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारआप ने कहा कि केजरीवाल एजेंसी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं लेकिन दावा किया कि समन उन्हें गिरफ्तार करने के इरादे से भेजा गया है. पार्टी ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले नोटिस क्यों भेजा गया है? नोटिस केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने से रोकने का एक प्रयास है.

यह तीसरा नोटिस था
केजरीवाल को बुधवार को ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. आप के संयोजक केजरीवाल को ईडी का यह तीसरा नोटिस है, इससे पहले उन्हें ईडी ने दो नवंबर और 21 दिसंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया था, लेकिन केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे. दिल्ली शराब घोटाला केस में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह गिरफ्तार हो चुके हैं और फिलहाल सलाखों के पीछे हैं.


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)