दैनिक समाज जागरण
मुस्कान खान
जनपद बिजनौर
नजीबाबाद। नगर के मौहल्ला मकबरा स्थित गीता भवन मंदिर के पास चल रहे गणेश महोत्सव के दौरान प्रत्येक दिन धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके तहत पंडाल में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। गणेश विसर्जन व अनंत चतुर्दशी की पूर्व संध्या पर स्थानीय युवाओं द्वारा भगवान गणपति को छप्पन भोग लगाए गए एवं भक्तों के लिए आकर्षक झांकियां सजाई गईं। इन झांकियों मे कलाकार पाठा कश्यप, धीरज, कोमल, सोनू और जानवी ने भक्तों को आनंदित किया और अपने प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। कलाकारों को श्रद्धालुओं द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता गणपति भगवान से अपने और अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। चारों ओर भगवान गणेश के जयकारे लगाए जा रहे थे, जिससे पंडाल का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। शनिवार को अनंत चतुर्दशी के दिन युवाओं द्वारा मटकी फोड़ी गई जिसके पश्चात विघ्नहर्ता भगवान गणपति को विदाई दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिमांशु पाल, मनीत सिंह, वंश छाबड़ा, आदि जैन, कोमल उर्फ पाठा, काका, शिवपाल, कार्तिक, गौरव पाल, रुद्राक्ष गौड़, नितिन पाल, अजीत सिंह, मयंक, शुभ पाल, देव तोमर, वासु, आंचल खुराना, मीनू छाबड़ा, राधा रानी, बबीता पाल, पूनम ठाकुर, वंशिक छाबड़ा, सर्वेश आदि का सहयोग रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



