समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर:-छतरपुर प्रखंड में शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी बहुत ही धूमधाम से मनाया गया ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार मुस्लिम धर्मावलंबीयो द्वरा जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया जिसमे बड़ी संख्या में बुजुर्ग,युवा,बच्चे,और हाफिज व मौलाना शामिल हुए वही जुलूस-ए -मोहम्मदी में पते-पते फूल -फूल या रसूल या रसूल के नारे लगये गए वही इस्लामिक झंडे के साथ-साथ देश का आन व वान के साथ तिरंगा झंडा भी लहराया गया ।इस जुलूस के माध्यम से मुस्लिम समाज के लोगो ने अमन का संदेश दिया ।जश्ने- ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगो ने बहुत ही उत्साहित नजर आए क्षेत्र के खाटीन,मंदेया,वसनाराज,मुरुमदाग,बचकोमा,महुरांव,खेन्धरा,अर्जुनडीह, रामगढ़,खैरादोहर, पटखाही,कजरु,अमवा,कारीमाटी,नैडिहा,खजूरी,मसिहनी,अलीपुर,मुनकेरी,तेतरियाडीह से जुलूस छतरपुर आसिफ एकबाल के घर के पास इकठा होकर पूरे छतरपुर में जुलूस -ए-मोहम्मदी निकाला गया जुलूस संम्पति से पहले फ़ातेहखानी और दुवा मांगी गई ।



