google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कलशयात्रा के साथ मय खैरा गांव में शुरू हुआ 09 दिवसीय श्रीराम चरित मानस महायज्ञ, ग्रामीणों में उत्साह

वारिसलीगंज (नवादा)  (अभय कुमार रंजन):-वारिसलीगंज प्रखंड के मय खैरा में शनिवार की अल सुबह कलशयात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम चरित मानस महायज्ञ शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अयोध्या एवं बनारस से आये वेद प्रकांड ब्राह्मणों के  दिशा निर्देशन में सकरी नदी के मिल्की घाट से कलश में जल भराई की रश्म पूरी की। एक हजार से अधिक की संख्या में रही महिलाओं ने कड़ाके की धूप की परवाह किये बैगर अपने माथे पर कलश में जल लेकर जय श्रीराम का जयघोष शंखनाद करते यज्ञ स्थल पर पहुंची। पुनः शाम को प्रवचनकर्ता आंशु शास्त्री की संगीतमय श्रीराम कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति सागर में डुबोया। बाद में देर रात तक वृंदावन की सुप्रसिद्ध रास मंडली के द्वारा रासलीला में भगवान के विभिन्न रूपो की झांकी आयोजित दृश्यांकण किया गया।
    महायज्ञ को लेकर एसएच 83 में मय मोड़ से लेकर गांव तक कई तोरणद्वार बनवाया गया है। जबकि कई स्थानों पर भगवा तिरंगा हरे बांस में लहरा कर धार्मिक अनुष्ठान की गाथा कह रही है। यज्ञ स्थल के पास भव्य पंडाल एवं कथा वाचक सह रासलीला मंच की किसी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सम्पूर्ण मय एवं खैरा गांव को डेकोरेटेड कर लाउडस्पीकर लगाया गया है। महायज्ञ को सफल बनाने को ले यज्ञ समिति से जुड़े ग्रामीण युवा काफी व्यस्त देखे गए। इस दौरान चैती दुर्गा पूजा को ले माता की प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा आराधना की गई। महायज्ञ आयोजन को लेकर ग्रामीण नर नारियों में खासे उत्साह देखा। यज्ञ समिति से जुड़े अनुज सिंह, बलिराम सिंह, विनय सिंह समेत ग्रामीण युवा रोहित कुमार, बब्लू कुमार, मनीष कुमार, अनिरुद्ध कुमार, गौरव कुमार तथा बमबम उर्फ दीपक कुमार महायज्ञ को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने को ले काफी व्यस्त देखे गए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)