महिला शक्ति के साथ प्लास्टिक मुक्त पंचायत के तर्ज पर हुई शुरुआत
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम
सदर संवाददाता अल्ताफ़ कादरी।
दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र। प्लास्टिक मुक्त पंचायत अभियान का दायरा और बढ़ने लगा है इस अभियान में राज्य आजीविका मिशन एन आर एल एम के द्वारा जनपद में 1 लाख 65 हजार समूह की सदस्य (दीदियां) हैं जो इस अभियान से जुड़कर प्लास्टिक कलेक्शन एवं सेग्रीगेशन के लिए अपने घरों पर बोरी लगाने का कार्य शुरू किया। आज ग्राम पंचायत लोढ़ी के पंचायत भवन पर ग्राम पंचायत में समूह के सभी महिलाओं की बैठक जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण एवं सरिता सिंह डीसी एनआरएलएम ने संयुक्त रूप से किया। जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि घरों में प्लास्टिक का प्रबंध करने की मुख्य भूमिका महिलाओं की है क्योंकि महिलाएं ही प्लास्टिक में से सामान खाली कर उसको बाहर फेंकती है तथा उसमें अन्य सामग्री भी रखती हैं। घर में महिलाएं ही मुखिया है वहीं घर के काम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महिलाएं अगर ठान जाए तो प्लास्टिक को हम खुले वातावरण में आने से बचा सकते हैं। आज सभी समूह की महिलाएं इस कार्य में आगे आ रही हैं, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर महिलाओं को सशक्त करने के साथ ही हम उनको अपने पर्यावरण से भी जोड़ रहे हैं एवं जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान में समूह भी एक हिस्सा बन रही है। डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह ने बताया कि जनपद में 1 लाख 65 हजार समूह की दीदियां है जो कल अपने घरों पर बोरी बोरी टांग कर प्लास्टिक के प्रबंधन का कार्य करेंगी। यह एक अच्छा अवसर है कि हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में इसकी शुरुआत कर रहे हैं हमें सफाई एवं स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। बैठक में डीसी अनिल केसरी ने प्लास्टिक, बोरी एवं कूड़े के प्रबंधन का डेमोंस्ट्रेट कर लोगों को समझाया कि कैसे हम सड़ने वाले कूड़े को प्लास्टिक में भरकर फेंकते हैं और असल में वही कूड़ा बन जाता है हमें कूड़े को प्लास्टिक से अलग करते हुए प्लास्टिक को अपने घर पर टंगी हुई बोरी में ही रखना है। यह हमारे लिए सबसे जरूरी है। जिससे कि हम प्लास्टिक को घर पर ही सैरीगेट कर इसका प्रबंध कर सकें। डीसी एम जी रवि ने सभी का आह्वान किया कि बोरी लगाने के इस अभियान में अपने साथ आप पास के सभी दीदियों के साथ ग्राम के सभी महिलाओं को इससे जोड़े। जनपद में प्लास्टिक कलेक्शन के लिए समूह के एक दीदी के घर पर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं डीसी एनआरएलएम ने स्वयं बोरी टांग कर इस अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत रावटसगंज महिपाल लकड़ा, अनूप पाल, पूर्व ग्राम प्रधान शमशेर बहादुर सिंह, सचिव प्रवीण कुमार सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



