मनोज कुमार रोहतास ब्यूरो,दैनिक समाज जागरण
रोहतास जिला स्थित संझौली प्रखंड के सभागार में पैक्स नामांकन के पहले दिन बुधवार को पैक्स अध्यक्ष पद के कुल दस प्रत्याशियों तथा कई प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों ने अपना नामांकन दाखिल किया। पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मझौली पंचायत से दिनेश सिंह, अनिल सिंह,केशरी सिंह,अशोक कुमार सिंह,संझौली पंचायत से धर्मेंद्र सिंह, अमैठी पांचयत से अनिल सिंह,मुखदेव सिंह,चांदी इंग्लिस पंचायत से बिजय कुमार राय,विनय कुमार राय व बादल सिंह द्वारा नामांकन का पर्चा भरा गया। वहीं नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी। ज्यों-ज्यों समय चढ़ता गया, समर्थकों की भीड़ बढ़ती गयी। वहीं नामांकन को लेकर सभी उम्मीदवार सैकड़ों समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे। जहां हर पंचायत के लगे अलग-अलग काउंटर में जाकर प्रत्याशियों ने अपना पर्चा जमा किया। उसके बाद नामांकन कर वापस बाहर आने पर पहले से अपने नेता का इंतजार कर रहे समर्थकों द्वारा फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। वहीं समर्थकों का अपने नेता के समर्थन में जयकारे से उनका जोश सातवें आसमान पर था। वहीं नामांकन को लेकर प्रसाशनिक रूप से भी पुख्ता इंतजाम किया गया था, जहां नामांकन काउंटर पर अभ्यर्थी के अलावा उनके प्रस्तावकों को ही जाने की अनुमति दी जा रही थी। इसके अलावा नामांकन काउंटर पर भी बैरिकेटिंग किया गया था। समर्थकों की उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल के जवान मुस्तैद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



