google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आंत की बीमारी से पीड़ित इलाज के दौरान शिक्षा सेवक की हुई मौत

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 13 नवंबर 2024 नबीनगर प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय घुटिआ के शिक्षा सेवक चंद्रशेखर कुमार की मौत लंबी बीमारी के बाद बीएचयू बनारस स्थित अस्पताल में सोमवार को हो गया। शिक्षा सेवक की मौत की खबर जैसे ही आई नबीनगर मे शिक्षा सेवकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा सेवक चंद्रशेखर आंत की बीमारी से पीड़ित थे। वे अपने पीछे एक 8 वर्षीय पुत्र और 6 वर्षीय एक पुत्री को छोड़ गए हैं। शिक्षा सेवक चंद्रशेखर शारीरिक रूप से विकलांग थे वे बड़े ही सीधा साधा और मृदुभाषी प्रवृति के थे।चंद्रशेखर की मौत की खबर सुनकर अक्षर आंचल योजना से जुड़े नबीनगर प्रखंड के केआरपी राजकुमारी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया है कि भगवान इस दुख की घड़ी में परिवार को धैर्य प्रदान करने की शक्ति प्रदान करे।वही बीआरसी के लेखापाल सौरभ कुमार,शिक्षा सेवक राजकुमार रजक,इंदु कुमारी,राजेश रजक, राजा भारत,पप्पू कुमार,साबिर अंसारी,संजय दास,नूर हसन सहित बड़ी संख्या में अन्य शिक्षा सेवकों ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है। वहीं केआरपी राजकुमारी द्वारा 1 हजार की राशि और शिक्षा सेवकों द्वारा 5 हजार रुo की राशि तत्काल रूप से आर्थिक सहायता के रूप में दिवंगत शिक्षा सेवक की पत्नी को किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)