google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चोरी की 11 बाईक बरामद, पुलिस ने एक को भेजा जेल

दो वांछित फरार, पुलिस तलाश में जुटी
समाज जागरण ओंकार
दानगंज वाराणसी

चोलापुर पुलिस ने चोरी की कुल 11 बाइक बरामद करते हुए एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है जबकि उसके दो अन्य साथी अभी फरार चल रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार सिंह पुत्र स्व० बेचन प्रसाद निवासी ग्राम गोसाईपुर मोहाव (तेजपुर) की बाईक एक तेरहवी कार्यक्रम से बीते 05 में को चोरी हो गई थी। राजकुमार सिंह ने चोलापुर थाने में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरी गई बाइक की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को चोलापुर पुलिस ने चोरी की बाईक के साथ हाजीपुर गांव के अजय कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। अजय विश्वकर्मा की निशानदेही पर कुल 11 चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में अजय विश्वकर्मा ने बताया कि मैं बाइक का मिस्त्री हूँ धरसौना नहर के पास मेरी बाइक रिपेयर का सर्विस सेन्टर है यह बाइक जो मैं चला रहा था यह चोरी की है जिसे मैं और 02 अन्य साथियों के सहयोग से गोला के पास से चुराया था इसी प्रकार सभी मोटर साइकिले जिसमें कई पुरानी भी है जिसको मेरे साथियों ने मुझे चोरी करके लाकर दिया था जिसे मैंने अपने सर्विस सेन्टर पर छिपा कर रखा हुआ था धीरे धीरे करके उनके इंजन, टंकी व इस्तेमाल में आने वाले अन्य हिस्से को निकाल कर अलग अलग करके बेच दिया था साहब मेरी बाइक रिपेयरिंग की दुकान होने की वजह से लोग मुझ पर शक नहीं करता था और बड़ी आसानी से चोरी के मोटर साइकिलों के अलग अलग हिस्से भी बिक जाती थी जिसका पैसा हम तीनों आपस में बांट लेते थे। गिरफ्तारी टीम मे प्रभारी निरीक्षक चोलापुर राकेश कुमार गौतम, उनि. जगदीश सिंह, उनि. अभिषेक पाण्डेय, उनि. दयाशंकर यादव, हेका. लवकुश कुमार, का. अमित सिंह व का. देवी प्रसाद सिंह शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)