google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गुन्नौर गंगा नहाते समय तीन दोस्त गंगा में डूबे दो सुरक्षित एक की मौत

दैनिक समाज जागरण

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गंगाघाट राजघाट पर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे भीषण गर्मी से राहत पाने नौ दोस्त गंगा स्नान करने लगे।
गंगा स्नान करते समय गहरे जल में पैर फिसल गए। जिसमें तीन दोस्त गंगा में डूबने लगे।जिसमें गोताखोरों ने दो दोस्तों को सुरक्षित बचा लिया।
जिसमें एक युवक की डूबने से मौत हो गई।


थाना धनारी क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी बालू शंकर निवासी अजय पुत्र राकेश, विजय पुत्र नेत्रपाल एवं बहजोई थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र सूरजपाल तीनों दोस्त मिलकर गंगा घाट राजघाट पर मंगलवार को गंगा स्नान करने आए थे। यहां पर स्नान करते समय तीनों दोस्त थोड़ा अंदर को चले गए। और गंगा में डूब गए, घाट पर मौजूद गोताखोर एवं नव वालों ने विजयपाल एवं मनोज कुमार को बचा लिया। जबकि अजय गंगा में डूब गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों द्वारा सर्च अभियान चलाया। जिसमें लगभग 1 घंटे बाद अजय का शव पचास मीटर दूर मिला। शव मिलने के बाद पुलिस परिजनों की मदद से बबराला प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। वही परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
जिसमें बहन पिंकी व भाई मनीष सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)