दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 30 जनवरी 2025 नवीनगर प्रखंड के बड़ेम ओ पी थाना क्षेत्र के सोन दियारा रघुनाथपुर गांव से अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद किया गया है।सोन दियारा क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में अवैध शराब के कारोबार की गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए एस आई उमेश यादव एवं सशस्त्र बल ने 12 लीटर महुआ शराब को बरामद किया वही पुलिस को आने की भनक लगते ही कारोबारी शराब छोड़कर मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि शराब को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



