google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गैलेक्सी शतरंज में 125 खिलाड़ी शामिल

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में बालू बस्ती, तेघड़िया स्थित गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में संघ के लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स अकादमी के सहयोग तथा विद्यालय के सौजन्य से बुधवार को एक निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 125 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन समारोह में विद्यालय के निदेशक नसीम धुनिया एवं प्राचार्या शबनम ने संयुक्त रूप से शतरंज बोर्ड पर चाल चलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शतरंज विद्यार्थियों के बौद्धिक उत्थान, निर्णय क्षमता तथा मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने वाला अत्यंत उपयोगी खेल है।
संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता तथा चेस क्रॉप्स अकादमी के प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि प्रतिभागियों को आठ वर्गों में विभाजित कर प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक एवं संघ के संयुक्त सचिव, शतरंज प्रशिक्षक रोहन कुमार के अनुसार विभिन्न वर्गों में पीयूष, मानिक, रचित, फरहान, शहबाज, लक्ष्य, राशि, अयल एवं सुहाना ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंश, आयुष, लकी, महसर, अंश कुमार, नाबील, नबीहा, निशा, आरुषि एवं निकिता द्वितीय स्थान पर रहे। जबकि सुधांशु, शहजाद, अयान, सुशांत, अमानत, रिया, रागिनी, परी एवं जोया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकवृंद— नीलूफर, राम, रजनी, शना, रिशु, एलिज़ा, राहुल, नवाज़ एवं अन्य कर्मियों का सराहनीय सहयोग रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)