google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मत्स्यजीवी सहयोग समिति के चुनाव में 13 लोगों ने किया नामांकन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 29 अगस्त 2024 प्रखंड कार्यालय नबीनगर में प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड के लिए 10 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए कुल 13 लोगो द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह के द्वारा बताया गया कि कुल 13 नामांकन पत्र दाखिल किया गया है ।अध्यक्ष पद के लिए रमेश चौधरी,मंत्री पद के लिए देव मुनि चौधरी, सदय पद के लिए रामरहश चौहान,रामचंद्र चौधरी,रामलगन चौधरी,राजेश्वर चौधरी,अरुण कुमार भारती,तारा देवी,ललिता देवी,परमिला देवी,आशा देवी,रामपति चौधरी और कंचन देवी ने नमांकन दाखिल किया है। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि नाम वापसी तथा प्रतीक चिन्ह 3.9.2024 को 11 बजे से 3 बजे तक,चुनाव की तिथि 10.9.24 को एवम मतगणना का तिथि 10.9.24 को मतदान समाप्ति के बाद निर्धारित किया गया है। मौके पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बिजेंद्र कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार मौजुद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)