दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर ( बिहार) नवीनगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के महुअरी पहाड़ी से 147 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की है। हालांकि, छापेमारी के दौरान कारोबारी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महुअरी पहाड़ी इलाके में छापेमारी की गई थी। इस दौरान जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखी गई शराब बरामद की गई। छापेमारी अभियान में एसआई संजय कुमार, श्याम बाबू, रूप कमल सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। उन्होंने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया है और अज्ञात कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



