दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड के बडेम थाना पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ससना बाजार के समीप एक कार से 360 लीटर स्प्रिट बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जिनकी पहचान झारखंड के पलामू जिला निवासी अम्बुज कुमार और आकाश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ससना बाजार के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में स्प्रिट बरामद हुआ।वहीं मौके देकर में सवार दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



