google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे मकान में लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर राख

समाज जागरण

मीरजापुर /हलिया थाना क्षेत्र के थोथा गांव में मंगलवार की दोपहर कच्चे मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से कच्चे मकान में रखा गृहस्थी का सामान व खाद्यान सामग्री जलकर राख हो गया कच्चे मकान की तरफ से आग की लपटे देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए बाल्टी डब्बा में पानी लेकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका थाना क्षेत्र के थोथा गांव निवासी नर्वदा धरकार के कच्चे मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में पीछे से आग लग गई आग धीरे धीरे बिकराल रूप धारण कर लिया ग्रामीण प्रवीण दुबे उर्फ़ मुलायम, रामानंद , अवधेश, लाल बहादुर, आदि ने शोर मचाते हुए तत्काल आग पर काबू पाने के लिए बाल्टी डब्बा में पानी लेकर दौड़े लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका जिससे कच्चे मकान में रखा गेंहू,चावल,दाल,बर्तन, पलंग, कपड़ा, रजाई गद्दा सहित अन्य सामान व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है आगजनी की घटना से पीड़ित का पूरा मकान जलकर राख हो गया है जिससे पीड़ित के परिवार के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गई है घटना के समय घर के लोग कटाई करने खेत पर गए थे सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को देते हुए आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)