google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मां तारा का 15 वां तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव शुरू।

पक्का घाट तालाब से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, विधायक समीर कुमार मोहंती हुए शामिल.

दैनिक समय जागरण, रंजीत राणा अनुमंडल संवाददाता ,जादूगोड़ा

पूर्वी सिंहभूम झारखंड 11 मार्च 2023 : चाकुलिया नगर पंचायत के मां तारा धाम में शास्त्री संघ के तत्वावधान में शनिवार से मां तारा का 15 वां तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव धूमधाम से शुरू हुआ. पक्का घाट तालाब में पूजा अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं अपने माथे पर जल से भरा कलश लेकर चल रही थीं. कलश यात्रा में विधायक समीर कुमार मोहंती भी शामिल हुए. मुख्य सड़क और धर्मशाला रोड होते हुए यह कलश यात्रा मां तारा के मंदिर पहुंची.


इसके बाद बामदेव की पूजा प्रारंभ हुई. कलश यात्रा में तारापीठ के तांत्रिक संतोष बाबा, संघ के अध्यक्ष मुनेश्वर पोलाई, गौरी शंकर दास, देवाशीष दास, नाडु राय, रंजीत दास, मलय रूहीदास, बबलू साव, मोनु पोलाई, धूषण बारिक, सपन पोलाई समेत अनेक लोग शामिल थे. शनिवार को मां तारा की पूजा, चंडी पाठ, मां का अन्न भोग, मां तारा, बामदेव और शिव बाबा की संध्या आरती और हवन कार्यक्रम संपन्न होंगे. इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए संघ के पदाधिकारी और सदस्य जुटे हुए हैं. इस धार्मिक अनुष्ठान के संचालन के लिए तारापीठ के संतोष बाबा, बनारस के योगेश मुनिमुनि और पुजारी गोपाल पति पहुंचे हुए हैं!


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)