google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

192 बोतल देसी टनाका शराब बरामद दो बाइक जप्त,एक तस्कर गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 26 जुलाई 2024 नबीनगर थाना क्षेत्र के पांडेपुर गांव के समीप सड़क किनारे से बड़ी मात्रा मे झारखंड निर्मित देसी टनाका शराब बरामद किया गया है। इस क्षेत्र से शराब की खेप आने की गुप्त सूचना पर एस आई राजू कुमार एवम सशस्त्र बल ने घेराबंदी करते हुए सामने से आ रहे दो बाइक को रोका।पुलिस को सामने देख बाइक दोनो बाइक सवार बाइक छोड़कर भागने के प्रयास किया परंतु सशस्त्र बलों के सहयोग से एक बाइक सवार को पकड़ लिया गया।वहीं बाइक की तलाशी के दौरान 192 बोतल देसी टनाका शराब बरामद किया गया।वही मौके से झारखंड के पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एकौनी गांव निवासी ओम प्रकाश भारती को गिरफ्तार कर लिया गया।थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि शराब और दोनो बाइक को जप्त कर थाना लाया गया है और मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पूछ ताछ के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)