फुलचांद पारित, समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, नीमडीह
चांडिल : नीमडीह प्रखंड के लुपुंगडीह – पहाड़धार गांव में आयोजित आजसू पार्टी के मिलन समारोह में सैकड़ों महिला, पुरूष, बुजुर्ग ने आजसू पार्टी का दामन थामा। इस अवसर पर भगीरथ गोप, सुभाष तंतुबाई, कार्तिक गोप, निरंजन गोप, रघुनाथ गोप, प्रफुल्ल गोप आदि के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने स्वागत किया तथा संगठन के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का अपील किया।
मौके पर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए हरेलाल महतो ने कहा ईचागढ़ की दिशा और दशा अब यहां के लोग तय करेंगे। उन्होंने कहा कि 35 साल बाद ईचागढ़ की जनता इतिहास रचने जा रही हैं। हरेलाल महतो ने कहा कि हमने हेमंत सरकार से अस्पताल मांगा था लेकिन सरकार ने अस्पताल का भवन दे दिया, उस भवन में डॉक्टर, कर्मचारी, दवा, जांच मशीन इत्यादि की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में गरीबों को इलाज की सुविधा कैसे मिलेगी। इस मौके पर नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर सिंह सरदार, दुर्योधन गोप, एसटी महासभा के नेपाल सिंह, आजसू बुद्धिजीवी मंच के प्रखंड अध्यक्ष भगीरथ दास, राजा राम महतो, लुपुंगडीह पंचायत प्रभारी सुनील गोप, लुपुंगडीह पंचायत अध्यक्ष हराधान गोप, महिला प्रखंड अध्यक्ष सुलोचना प्रमाणिक, लुपुंगडीह पंचायत महिला प्रभारी गुरुवारी देवी, टेंगाडीह पंचायत प्रभारी बेबी गोप, प्रशांत सिंहदेव आदि उपस्थिति थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



