google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फिरोजपुर मंडल के 2 टिकट चैकिंग स्टाफ को साइक्लिंग में उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु “

‘महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड’ से सम्मानित
(रघुनंदन पराशर /समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब)

जैतो,25 मई : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने सोमवार को कहा कि फिरोजपुर मंडल के अमृतसर में कार्यरत टीटीआई अमरजीत सिंह तथा जलंधर सिटी में कार्यरत टीटीआई रणबीर सिंह को साइक्लिंग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए पंजाब सरकार द्वारा प्रतिष्ठित “महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार पंजाब सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च खेल सम्मान है।’महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्ड’ किसी खिलाड़ी को जीवन में केवल एक बार उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन, उपलब्धियों तथा खेलों में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।

साइक्लिंग के क्षेत्र में दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से रेलवे का नाम गौरवान्वित किया है।अंतर्राष्ट्रीय साइकिल चालक अमरजीत सिंह ने वर्ष 2018 में नई दिल्ली में आयोजित एशिया कप की टीम स्प्रिंट स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया। वर्ष 2019 में थाईलैंड में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप की स्प्रिंट स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया। वर्ष 2020 में 1 किमी टाइम ट्रायल स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। वर्ष 2022 गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने 10 वर्षों तक लगातार सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाया हैं तथा एक किलोमीटर टाइम ट्रायल में व्यक्तिगत राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भी है। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता रेलवे के खिलाड़ियों एवं युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल के टिकट चैकिंग स्टाफ सदस्य जिन्हें महाराज रणजीत सिंह अवार्ड से सम्मानित किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)