google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

20 वाहनों से प्रेशर हॉर्न जब्त, रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अवैध हॉर्न के खिलाफ चलाया अभियान*

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने शनिवार को अवैध प्रेशर हॉर्न के खिलाफ एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 20 वाहनों से प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न जब्त किए गए। पुलिस उपाधीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह कार्रवाई रॉबर्ट्सगंज नगर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर की गई। पुलिस टीम ने नगर के मुख्य मार्गों, चौराहों, बस स्टैंड और ट्रक पार्किंग क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग के दौरान कई बस और ट्रक चालक प्रतिबंधित तथा हाई-डेसीबल प्रेशर हॉर्न का उपयोग करते पाए गए।

सख्त कार्रवाई करते हुए मौके पर ही इन वाहनों से प्रेशर हॉर्न हटाकर जब्त कर लिए गए। चालकों को भविष्य में ऐसे उपकरणों का प्रयोग न करने की कड़ी हिदायत भी दी गई। यह अभियान शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चलाया गया था। इसका लक्ष्य स्कूल, अस्पताल और आवासीय क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखना, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना है। पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रेशर हॉर्न, हाई-डेसीबल हॉर्न या किसी भी अवैध साउंड डिवाइस का प्रयोग न करें। साथ ही, उनसे सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)