google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

21 जनवरी को बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में सजेगा भव्य टुसू महोत्सव


अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ,कोल्हान झारखंड

जमशेदपुर (झारखंड) 13 जनवरी 2026 :  झारखंड की लोक-संस्कृति को समर्पित टुसू पर्व के अवसर पर आगामी 21 जनवरी को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में भव्य टुसू महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर आयोजकों ने विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं और दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


महोत्सव परिसर में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जाएगी। साथ ही मंच और प्रमुख स्थलों के पास बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, जिन पर मेले की हर गतिविधि का सीधा प्रसारण दिखेगा। प्रवेश, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था रहेगी।


इधर, हुलहंग गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में टुसू पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। गांव की महिलाएं पारंपरिक परंपरा के तहत 13 चौड़ल तैयार कर रही हैं। टुसू गीतों और लोक-संगीत से माहौल गुंजायमान है। महिलाएं और युवतियां पारंपरिक गीतों के साथ पर्व की तैयारियों में जुटी हैं, जिससे गांवों में उत्सव का रंग चढ़ गया है।


आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव लोक-परंपराओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बनेगा। टुसू पर्व के जरिए क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)