अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हन झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 13 जनवरी 2026: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 30 में सबसे कम उम्र के युवा कर्मठ और शिक्षित समाजसेवी युवा नेता विष्णु बाउरी इस बार वार्ड नंबर 30 के चुनावी मैदान में उतरने के लिए हुए तैयार।

चुनाव के संबंध में विष्णु बाउरी से पूछे जाने पर कहा कि किसी जाति और धर्म के विशेष काम नहीं करता हूं हमारे युवाओं का एक टीम है और हम सब मिलकर इस वार्ड नंबर 30 की विकास कार्य करने का संकल्प लिया है। इस वार्ड के लोग रोड नाली, पार्क, रोड लाइट जैसे आदि समस्याओं से परेशान है।हम सब मिलकर यानी हमारे युवा टीम इस वार्ड की हर समस्या का समाधान करेगी। उनका मानना है कि हम नेता नहीं बेटा बनकर समाज को सेवा करेंगे और लोगो के समस्याओं को सुनेंगे और उसका निवारण करने का प्रयास करेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



