google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

225 बोतल देशी टनाका शराब बरामद, दो बाइक जप्त तीन तस्कर गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के पूरब बाजार कुटुंबा से 225 बोतल देशी टनाका शराब बरामद किया गया है वहीं मौके से तीन शराब तस्कर को दो बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।शराब तस्कर की पहचान नबीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के इटवां गांव निवासी उपेन्द्र मेहता,राकेश कुमार मेहता और सरोज विश्वकर्मा के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि वाहन जांच के दौरान दोनों बाइक की तलाशी के दौरान 300 एमएल के 235 बोतल झारखंड निर्मित देशी टनाका शराब बरामद किया गया है शराब और बाइक को जप्त कर थाना लाया गया है और मामले में मध्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)