google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

“चलो गाते हैं” का सिल्वर जुबली शो—फिल्म सिटी में रचा इतिहास : डॉ. स्मिता नगरकर

चलो गाते हैं – सिल्वर जुबली शो
फिल्म सिटी • एक अविस्मरणीय सफलता- डॉ स्मिता नगरकर
मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) –
हमारा चलो गाते हैं का सिल्वर जुबली शो फिल्म सिटी में बेहद शानदार और ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। पूरे ऑडिटोरियम में हमारे प्रतिभाशाली कलाकारों की मधुर आवाज़ें गूंजती रहीं, और हर परफॉर्मेंस ने दर्शकों के दिल जीत लिए। मुख्य अतिथि के रूप में मराठी फिल्म के कलाकार दादुस,
सारेगामा फाइनलिस्ट निरुपमा डे,
डायरेक्टर, प्रोड्यूसर राज सिंह,


कई सम्मानित डॉक्टर, उद्योग जगत की हस्तियाँ और अनेक big shots की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की शान और बढ़ा दी। ऑडिटोरियम खचाखच भरा हुआ था! ये इस बात का प्रमाण है कि आप सभी का प्रेम, सहयोग और विश्वास हमारे साथ है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने का सबसे बड़ा श्रेय उन सभी कलाकारों को जाता है जिन्होंने पूरे मन से अभ्यास किया, अपनी प्रतिभा दिखाई और मंच को रोशन किया।
आपकी लगन, आपकी ऊर्जा और आपका जुनून ही इस मंच की असली पहचान है। मैं तहे दिल से आप सभी का आभार व्यक्त करती हूँ! जिन्होंने सहयोग दिया, समय निकाला, मेहनत की और इस शो को यादगार बनाया। शो में अलग-अलग शहर से जैसे नागपुर, पुणे ,नासिक ,कल्याण ठाणे, से लोग आए थे! आप सबका प्यार, सहयोग और विश्वास ही चलो गाते हैं को हर बार एक नई ऊंचाई देता है। आप सभी मेरे लिए परिवार जैसे हैं,और मैं दिल से चाहती हूँ कि हम मिलकर ऐसे ही और भी खूबसूरत कार्यक्रम करते रहें।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)