धनंजय कुमार वैद्य, प्रभारी सह ब्यूरो चीफ,झारखंड
दैनिक समाज जागरण
रांची (झारखंड) 23 फरवरी 2023:~रामगढ़: 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे ने सभी सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से छत्तरमांडू स्थित टाउन हॉल रामगढ़ में ब्रीफ किया।
ब्रीफिंग के दौरान सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने सभी से कहा कि 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के सफल आयोजन हेतु बहुत जरूरी है कि जो भी बातें अब तक आपको प्रशिक्षण के दौरान बताई गई है आप उन्हें स्मरण रखें एवं 27 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर 26 फरवरी को ससमय अनिवार्य रूप से रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ पहुंचाएं जिसके उपरांत आप सभी अपने पोलिंग पार्टी के साथ संबंधित मतदान केंद्र/क्लस्टर तक पहुंच जाएं। इस दौरान सुश्री मिश्रा ने सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि सभी पोलिंग पार्टी डिस्पैच के उपरांत अपने-अपने मतदान केंद्र/ क्लस्टर पहुंच जाए एवं इससे संबंधित जानकारी कंट्रोल रूम को दे दी जाए। इस दौरान सुश्री मिश्रा ने सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने जोनल दण्डाधिकारियों व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया। मौके पर सुश्री मिश्रा ने सभी को ईवीएम हैंडलिंग की पूरी जानकारी रखने एवं किसी भी दुविधा को ब्रीफिंग के दौरान दूर कर लेने का निर्देश दिया वहीं सुश्री मिश्रा ने सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों को लगातार पोलिंग पार्टी के साथ संपर्क में रहकर आवश्यक जानकारियां साझा करने का निर्देश दिया। सुश्री मिश्रा ने सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों को मतदान के दिन अपने-अपने मतदान केंद्रों पर ससमय मतदान शुरू करा देने एवं नियमित रूप से मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर विजिटिंग रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया। साथ ही सुश्री मिश्रा ने सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को 23 रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे ने सभी सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव के शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त आयोजन में आप सभी की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है इसलिए सभी सेक्टर दंडाधिकारी उनके साथ टैग किए गए पुलिस पदाधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहें। मौके पर श्री पांडे ने सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने व ससमय आवश्यक जानकारियां चुनाव कोषांग, कंट्रोल रूम आदि को देने का निर्देश दिया।

ब्रीफिंग के दौरान निर्वाची पदाधिकारी 23 रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को चुनाव के दौरान उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की गंभीरता को समझते हुए अपने सभी दुविधाओं को दूर कर लेने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्र के अधिकारियों का नंबर अपने पास रखने, ससमय मॉक पोल कराकर मतदान शुरू करने, नियमित रूप से कंट्रोल रूम को आवश्यक जानकारियां साझा करने सहित चुनाव के दौरान किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
ब्रीफिंग के दौरान मास्टर ट्रेनरों के द्वारा सेक्टर दण्डाधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से मतदान दल की पहुंच क्लस्टर तक सुनिश्चित करने, पुलिस बल से समन्वय स्थापित कर विधि व्यवस्था को स्थापित करने, मतदान कर्मियों के सामग्रियों की जांच करने, मतदान कर्मियों के बीच चुनाव प्रक्रिया के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी का अभाव हो तो उन्हें आवश्यक जानकारी देने, चुनाव के दिन किए जाने वाले कार्य, मतदान के अंत में कागजातों की जांच करने, सेक्टर में विभिन्न दलों की रिपोर्ट देने के प्रपत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जानकारी दी गई वहीं उनकी दुविधाओं को भी दूर किया गया।
ब्रीफिंग के दौरान वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उप विकास आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी स्थापना शाखा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, परिक्षयमान उप समाहर्ता श्री पंकज कुमार एवं श्री हंस हेम्ब्रम सहित अन्य उपस्थित थे।
- कुटुंबा थाना मोड़ से 262 लीटर देशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के थाना मोड़ के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक टेम्पो एवं एक मोटरसाइकिल से कुल 262.3 लीटर टनाका और टंच देशी शराब बरामद किया है।इस…
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रजीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त…
- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य…
- दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीरबिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई…
- महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजनत्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








