समाज जागरण वाराणसी मंडल ब्यूरो पंकज झा
वाराणसी के एसीपी ट्रैफिक के बेटे मंगलम श्रीवास्तव की बेंगलुरु में सड़क हादसे में मौत हो गई। अलीगंज की प्रियदर्शिनी कॉलोनी निवासी एसीपी विकास श्रीवास्तव का इकलौता बेटा मंगलम श्रीवास्तव बेंगलुरु में रहकर एमबीबीएस के बाद इंटर्नशिप कर रहा था। बेंगलुरु में बुधवार को मंगलम की कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।मंगलम उसी दुर्घटना का शिकार हो गया। एसीपी ट्रैफिक विकास श्रीवास्तव के 23 वर्षीय इकलौते पुत्र मंगलम की बेंगलुरु में हादसे में मौत के बाद घर मे मौत की खबर सुनने बाद कोहराम मच गया । वह एमबीबीएस इंटर्न का छात्र था। बीते बुधवार को हादसे की जानकारी होने पर एसीपी बेंगलुरु गए हुए थे। शुक्रवार को लखनऊ के भैसाकुंड श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया । घटना से वाराणसी में उनके शुभचिंतकों और पुलिस महकमे में शोक की लहर ब्याप्त है। विकास श्रीवास्तव लखनऊ के अलीगंज की प्रियदर्शिनी कॉलोनी के रहने वाले है । मंगलम ने 12वीं तक की पढ़ाई हजरतगंज स्थित मिशनरीज स्कूल से किया था।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



