मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर । 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान राशि की बढ़ी हुई राशि रुपया 2500 मिलेगी। दिसंबर से पहले यह राशि 1000 थी । इसके लिए झारखंड की राजधानी रांची में एक बड़ी सभा करके यह राशि महिलाओं को दी जाने वाली है । झारखंड प्रदेश की 50 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में हस्तांतरित होगी। हेमंत सरकार ने झारखंड की महिलाओं को सशक्त करने के लिए यह एक बड़ा कदम है। महिलाएं आर्थिक रूप से सबल होगीं। महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। अपने परिवार चलाने में यह राशि सहयोगी होगा। झारखंड सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों से सभा स्थल तक लाभुकों को ले जाने और ले आने का प्रबंध सभी उपायुक्त को दी है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



