जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चेयरमैन डीआर चालिया व सीजेएम पवन कुमार के मार्गदर्शन में ड्रग्स जागरूकता कार्यक्रम
: ड्रग्स की आदत इंसान को बर्बाद कर देती है : यादव
दैनिक समाज जागरण, ( महेन्द्र जावला बहल )
भिवानी, 9 दिसंबर। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के आह्वान पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन डीआर चालिया व सीजेएम पवन कुमार के मार्गदर्शन में सामाजिक संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति एवं सदाचारी शिक्षा समिति द्वारा स्थानीय विवेकानंद हाई स्कूल में ड्रग्स जागरूकता कार्यक्रम के तहत नशा छोड़ो जीवन जोड़ो थीम 2025 शुरू किया गया है। जिसके तहत 23 जनवरी नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती तक युवाओं को जागरूक किया जाएगा ताकि युवा इस बुराई से दूर रहें।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप स्वास्थ्य विभाग से सुभाष यादव व शिक्षाविद विजेंद्र कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक सावित्री यादव ने की। कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज रहे। उन्होंने कहा कि भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के निर्देशानुसार हरियाणा को ड्रग्स फ्री बनाने और युवाओं को ड्रग्स के सेवन से बचाने के लिए हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में विशेष अभियान चलाया गया, ड्रग्स जैसे नशे से दूर रहने की जागरुकता को लेकर जिला भिवानी में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया व सीजेएम पवन कुमार के मार्गदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ताओ, शिक्षा,समाज , खेल व स्वयं सेवी संस्थाओं की बैठक ली गई है। जिसके तहत उन्होंने इस जागरूकता की पहल हनुमान ढाणी स्थित विवेकानंद हाई स्कूल से शुरू की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हमारी संस्था नशे जैसी बुराई को दूर करने व युवाओं को इस बुराई से दूर रहने के लिए जागरूक करती आ रही है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स एक धीमा ज़हर है, जो व्यक्ति की सोच, सेहत, आत्मविश्वास और जीवन की दिशा को छीन लेता है। नशे की आदत केवल एक इंसान को बर्बाद नहीं करती, बल्कि पूरे समाज की उन्नति रोक देती है। इसलिए आवश्यकता है कि युवा शक्ति जागृत होकर नशामुक्ति का संदेश फैलाए और हर परिवार अपने बच्चों को सही दिशा दे। एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब युवाओं का जीवन नशे से दूर और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर हो। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संकल्प लिया और वक्ताओं को अच्छे स्वास्थ्य एवं स्वच्छ पर्यावरण को समर्पित पौधा व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



