google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

35 वाँ प्रांतीय समूह खेलकूद प्रतियोगिता 2004-25 संपन्न

दैनिक समाज जागरण लालबिहारी गुप्ता तिलौथू रोहतास

दक्षिण बिहार प्रांत में आयोजित समूह खेल प्रतियोगिता ( अंडर -14, लड़के लड़कियों) में भाग लेने के लिए सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू से छात्र छात्राएं अहिरौली बक्सर गए थे। जिसमें अपना परचम लहराते हुए कबड्डी प्रतियोगिता में लड़कों की टीम से अंशुमान,प्रत्यूष,अंकुश,अभिमन्यु, अंकित,नीतीश,हर्षित एवं ओम कुमार ने प्रथम स्थान अपना बनाया तथा छात्राओं की टीम से सुरभि,रंजू, सलोनी,छोटी,श्वेता,अदिति,एवं सेजल ने द्वितीय स्थान बनाया। इस प्रकार इन्होंने अपने विद्यालय का नाम रौशन किया। अब छात्रों की टीम क्षेत्रीय प्रतियोगिता हेतु लोहरदगा जायेंगे तथा छात्राओं के टीम से भी चार छात्राएं सुरभि,रंजू,सलोनी एवं छोटी उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते यह भी लोहरदगा छात्राओं की टीम में भाग लेंगीं। इन सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय की वंदना सभा में सम्मानित किया गया तथा इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सर्वेश चंद्र मिश्र ने इन सबों को आशीर्वाद दिए और आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)