दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि काराकाट रोहतास
रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र में शराब निर्माण,बिक्री और सेंवन को लेकर मिल रही लगातार शिकायत को लेकर एसपी रोहतास विनीत कुमार के निर्देश पर काराकाट पुलिस ने वाहनों की तालाशी अभियान शुरू किया है। मंगलवार को थाना क्षेत्र के कुरूर पुल के पास नाकेबंदी कर वाहनों की तालाशी ली। तालाशी के दौरान मशीन से चालकों की भी जांच की गई। खासकर बाइक चालक और सवारों की जांच की गई। हालांकि कोई आपत्ति जनक सामग्री बरामद नहीं हुई। थानाध्यक्ष फुलदेव चौधरी ने बताया कि यह अभियान नित्य जारी रहेगा। थाना क्षेत्र के सभी पथों पर तालाशी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का नेतृत्व एस आई कुंदन आचार्या ने एल टी एफ को साथ में लेकर गाड़ी एवम सवारी सहित चालक का जांच किया सीट खोल कर और डिक्की खोल कर जांच किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



